हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपए दिए जाते है। जनपद में योजना के शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा।
इस योजना का आवेदन फार्म भरने के लिए आशा या एएनएम से मदद ली जा सकती है। योजना के अंतर्गत पहली बार गर्भवती होने पर महिला को पोषण के लिए पांच हजार रुपए तीन किस्तों में उसके खाते में दिए जाते है। पहली किस्त एक हजार रुपए की गर्भधारण के 150 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने पर, दूसरी किस्त में दो हजार रुपए 180 दिनों के अंदर और दो हजार रुपए की तीसरी किस्त प्रसव के पश्चात और शिशु के प्रथम टीकाकरण चक्र के पूरा होने पर मिलते हैं।
जन्माष्टमी पर कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205



























