सड़क पर गर्भवती महिला को हुई प्रसव पीड़ा, कपड़े का घेरा बनाकर महिलाओं ने कराया सुरक्षित प्रसव










REPRESENTATIVE IMAGE

हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर की गंगानगरी ब्रजघाट में बुधवार की रात को एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई जो पास के स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंची लेकिन चिकित्सक ने उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा काफी तेज हुई जो एक धर्मशाला के बाहर बैठ गई। महिला को पीड़ा से करहाता हुआ देख आसपास मौजूद महिलाएं मौके पर पहुंची जिन्होंने कपड़े से घेरा बनाकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा अपने घर लौट गए।
बताया जा रहा है कि राजस्थान की रहने वाली एक महिला अपनी मां के साथ पिछले कई वर्षों से गंगानगरी ब्रजघाट में झोपड़ी डालकर रहती है जिसे बुधवार की रात को प्रसव पीड़ा हुई। गर्भवती महिला को उसकी मां समेत आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सक ने उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिलाओं ने कपड़े का घेरा बनाकर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। आपको बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग ने 102 एंबुलेंस सेवा संचालित की हुई है जिसके माध्यम से गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा कर निशुल्क सेवा दी जा रही है।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!