हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला ने रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आपको बता दें कि धौलाना के गांव कंडोला निवासी नूतन पत्नी संदीप को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 102 एंबुलेंस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर ईएमटी विजेंद्र सिंह और आशा राधा बच्ची को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला की रास्ते में ही डिलीवरी कराई गई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509





























