👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 102 एंबुलेंस में एक बार फिर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें हापुड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
102 एंबुलेंस को सूचना मिली कि कोमल पत्नी बंटी निवासी अंबेडकर नगर नवीन मंडी को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके पश्चात ईएमटी आजाद अली, आशा रजनी और चालक ज्ञानचंद गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को साइड रोका गया और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731





























