हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक बार फिर 102 एंबुलेंस गर्भवती महिला के लिए वरदान साबित हुई है जहां प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को साइड रोक कर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें सीएससी सपनावत में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि रविवार की रात गांव बझैड़ाकला निवासी शबाना पत्नी आजाद को प्रसव पीड़ा हुई। देर रात करीब 12:12 पर प्रसव पीड़ा होने पर आशा अनीता ने 102 एंबुलेंस को कॉल कर जानकारी दी जिसके बाद चालक किशोर शर्मा तथा ईएमटी रविंद्र मौके पर पहुंचे और शबाना को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर चालक ने एंबुलेंस को साइड लगाया जिसके बाद ईएमटी तथा आशा ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने नन्ही परी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सीएससी सपनावत में भर्ती कराया गया है।
हापुड़ में अप्सरा गैलरी वाले खोलने जा रहे हैं नया प्रतिष्ठान ZOCA CAFE: 9536990003

































