हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव जसरूप नगर निवासी सरिता पत्नी प्रेमपाल को मंगलवार के दिन अचानक प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 102 एंबुलेंस को कॉल किया गया. एंबुलेंस के चालक, एंबुलेंस कर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए लेकिन रास्ते में ही महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दे दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं.
102 एंबुलेंस के चालक महेंद्र पाल को सूचना मिली कि गांव जसरूप नगर निवासी सरिता को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद ईएमटी बृजेश कुमार, आशा पर्वित गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित पीपीसी में भर्ती कराया गया है.
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























