हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव वझीलपुर की प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी का लोकमत सम्मान के लिए चयन होने पर जनपद के किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है।उन्हें यह सम्मान 31अगस्त को लखनऊ में दिया जाएगा।बता दें कि सारिका त्यागी पत्नी ज्ञानेन्द्र त्यागी को गत वर्ष सरसों उत्पादन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रथम स्थान के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट कर व शाल उढाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया था ।अब इकत्तीस अगस्त को लोकमत सम्मान 2020 लखनऊ के लिए चयनित किया गया है।
इससे पूर्व में भी सारिका त्यागी के ससुर सोमेन्द्र सिंह को सरसों उत्पादन में सन् 2010 में जिले स्तर पर (जब जिला गाज़ियाबाद था ) के लिए प्रथम पुरस्कार व पति ज्ञानेन्द्र सिंह त्यागी को सन् 2012में मसूर उत्पादन के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी चक्रपाणि ने जनपद हापुड़ में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169































