हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ईद उल अजहा का त्यौहार रविवार को हापुड़ में साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ हर्षोल्लास और परम्परागत ढंग से मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की तथा मुख्य नमाज यहां रामपुर रोड पर स्थित ईदगाह पर अदा की गई। लाखों मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज अदा कर देश की खुशहाली के लिए दुआएं की तथा हिंदुओं ने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर की मस्जिद, जामा मस्जिद, मक्का मस्जिद, मस्जिद मदरसा, सादात, मस्जिद रहामानियां, मस्जिद फैजुल कुरान सहित ईदगाह पर नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग पहुंचे जहां उन्होंने देश की खुशहाली के लिए ईद की नमाज अदा की। शहर काजी ने ईद पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बच्चों ने भी परस्पर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, तो समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, बसपा के मनीष उर्फ मोनू आदि ने भी पहुंच कर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी मेधा रुपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने ईद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। तथा ड्रोन कैमरों से स्थिति पर निगरानी रखी।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























