
11 कुंडीय महायज्ञ मैं विश्व कल्याण की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ द्वारा रविवार को शीतला माता मंदिर में हिंदू नव वर्ष 2083 के आगमन की पूर्व बेला पर 11 कुंडलीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में हिंदू परिवारों ने विश्व मंगल की कामना के लिए यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यज्ञ में मंत्र उच्चारण गुरुकुल, ततारपुर से आए वेद पाठी पुरोहित द्वारा संपन्न कराया गया। विनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ के संरक्षक विशाल मित्तल द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम के कार्य क्षेत्र व किए जाने वाले कार्य जो वर्तमान में चल रहे हैं कार्यो पर प्रकाश डाला । यज्ञ में ब्रजेश (संरक्षक), विशाल मित्तल (संरक्षक), राकेश कबाड़ी, अमित गोयल, अध्यक्ष आशुतोष रस्तौगी, मुकुल वाष्र्णेय, सुनील सिंघल, पदम प्रकाश, अमित गुप्ता, अर्चित, सचिन, योगेश भारती व विजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।
9 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में नाईट सूट: 8191820867




























