हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा: गढ़मुक्तेश्वर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजित किये गए गणपति की नित्य-प्रतिदिन होने वाली सायंकालीन आरती में मंगलवा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरती कर धर्म-लाभ उठाया। साथ ही साथ विश्व की शांति हेतु प्राथर्ना कर 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने हेतु गणेश जी से निवेदन किया। गणेश पूजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे श्रद्धालुओं का उत्साह दिन प्रतिदिन और अधिक होता जा रहा है। श्रद्धालु नाना प्रकार के भोग गणपति बप्पा को अर्पित कर रहे हैं जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण बनता नजर आ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी,अंशुल सिंह अभय (भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष,हापुड़), रोहित मल्होत्रा (जिला मीडिया प्रभारी), शिवकुमार गौतम (जिला महामंत्री,अनुसूचित मोर्चा), भाजपा नगर महामंत्री दीपक शर्मा व गोपाल ठाकुर, टिंकु शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हि.यु.वा. हापुड़), ठाकुर शोभित सिंह (नगर अध्यक्ष, हि.यु.वा.गढ़), राहुल शुक्ल (रिंकु), कृष्ण गोपाल सोनी, भूपेंद्र पंडित, पिंटू गोस्वामी, तुषार शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033



























