👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित न्यू गांधी विहार में बाबा खाटू श्याम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई एवं निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर निशान एवं शोभायात्रा में श्याम प्रेमी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्त इस दौरान नाचते झूमते दिखाई भी दिए। यह यात्रा प्राचीन शिव मंदिर मेरठ रोड से चलकर आवास विकास, अमृत विहार, मिथिलेश बिहार, पंचवटी कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी से होते हुए न्यू गांधी विहार बालाजी मंदिर पर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
बुधवार को मंदिर में बाबा श्याम की मूर्ति स्थापना से पहले शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों से होते हुए न्यू गांधी विहार स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां प्राण प्रतिष्ठा की गई।
































