हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर तीन बजे प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रधानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद हापुड़ के 245 ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
























