👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के हाफिज़पुर के गांव हरसिंगपुर में ग्राम प्रधान राधा शर्मा ने संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए गांव में दवा का छिड़काव कराया। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में कोरोना वायरस व संक्रामक बीमारी से ग्रसित मरीज नहीं है। लेकिन संक्रामक बीमारी की बढ़ने की संभावना है। संक्रामक बीमारी को रोकने के लिए गांव में दवा का छिड़काव सफाई कर्मी से कराया जा रहा है। इससे गांव के लोग सुरक्षित रहेंगे। साथ ही ग्राम प्रधान राधा शर्मा के द्वारा गांववासियों से अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























