हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हापुड़ के विभिन्न इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। प्रभात फेरी मेरठ तिराहा पर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार यूपी सिख मिशन हापुड़ से शुरु हुई जो मेरठ रोड पर स्थित गोविंद नगर गली नंबर 2, पंचशील नगर व चंद्रलोक कॉलोनी से गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान लोगों ने फूलों के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया। सिख संगत ने गुरबाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के जीवन से ओतप्रोत कथाओं को भजनों और गीतों के माध्यम से व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे मौजूद रहे। नगर में प्रभातफेरी का अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सुबह निकाली गई प्रभात फेरी में महिलाएं और बच्चों ने शबद कीर्तन किया। बता दें कि गुरु पर्व आठ नवंबर को मनाया जाएगा।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























