हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के कस्बा बाबूगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें महिलाएं व पुरुष तथा बच्चे शामिल हुए।
बाबूगढ़ के माता मंदिर में कृष्ण भक्त एकत्र हुए और एक मयूरी में श्रीराधाकृष्ण विग्रह को फूल मालाओं के साथ स्थापित किया गया। मयूरी रिक्शा को गुब्बारों से सजाया गया। यह प्रभात फेरी माता मंदिर से शुरु होकर फौजी कालोनी, भौपाल कालोनी आदि मार्गों से गुजरी। श्रीकृष्ण भक्तों ने ब्रज भजनों पर जमकर नृत्य किया और राहगीरों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
लड्डू गोपाल की ड्रेस किफायती दामों पर खरीदें और पाएं एक गिफ्ट फ्री
























