👁 0 views Views
हापुड़ सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ की सिम्भावली पुलिस ने विद्युत सामान चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना सहित सात बदमाशों को धर दबोचा।
पुलिस ने गिरोह के कब्जे से एक गाड़ी अशोका लीलैंड, 6 चाकू, तीन बिजली मोटर, ट्रांसफार्मर का तेल तथा अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव अजराड़ा के परवेज व शाहरुख, गढ़ी पिलखुवा के आदिल, अतरौली थाना भोजपुर के नसीम व नदीम, सद्दीकपुरा पिलखुवा के जहांगीर, खेड़ा पिलखुवा के वसीम के रुप में की है।

































