
👁 16 views Views
उपकेंद्र धीरखेड़ा व मोदीनगर रोड से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धीरखेड़ा व मोदीनगर रोड से जुड़े गांव की विद्युत आपूर्ति, विशेष मरम्मत कार्य से रविवार को बाधित रहेगी। ऐसे में क्षेत्रवासियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसडीओ हिमांशु सचान ने बताया कि धीरखेड़ा उपकेंद्र पर जर्जर पोल बदलवाने का कार्य सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक होगा। आनंद विहार हापुड़ से पोषित स्वतंत्र रेलवे पोषक, डीएम पोषक और साउथ वेस्ट पोषक पर डबल सर्किट का कार्य भी प्रस्तावित है। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399





























