रविवार को 15 मौहल्लों की चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित दो बिजली घरों से विद्युत आपूर्ति रविवार, 15 जनवरी-2023 की सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने ऐसा निर्णय विद्युत लाइन पर कार्य होने के कारण लिया गया है।
एसडीओ प्रथम देवेंद्र कुमार के अनुसार बिजली लाइनों के सम्पर्क में अनेक पेड़ों की टहनियां सम्पर्क में आ चुकी है। जिस कारणअ आए दिन फाल्ट होते रहते है। बिजली लाइन पर सफाई कार्य होने के कारण दिल्ली रोड पर स्थित दोनों बिजली घरों से बिजली सप्लाई रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।
ये इलाके होंगे प्रभावित- बुलंदशहर रोड, कोठी गेट, कसेरठ बाजार, खाई, पुरानी चुंगी, पीर बाहुद्दीन, ईदगाह रोग, करीमपुरा, राजीव विहार, रफीक नगर, आवास विकास, लज्जापुरी, चमरी, तगासराय, फूलगढ़ी व अर्जुन नगर, मोती कालोनी, सिद्धार्थ नगर की चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























