हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जो तस्वीर है आप अपनी मोबाइल की स्क्रीन में देख रहे हैं. इसे देखकर आपको ऐसा लग रहा होगा कि यह इलाका कौन सा है जहां अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है? तो आपको बता दें कि यह तस्वीर कहीं और की नहीं बल्कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित रफीकनगर मोहल्ले की है जहां कि विद्युत लाइन आज भी बल्लीयों के सहारे चल रही है. लड़खड़ाती बल्लीयां बिजली के तारों का बोझ ही नहीं सह पा रही जो कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकती है. विद्युत लाइन इतनी नीचे है कि कोई भी कभी भी इसमें फंस सकता है.
चुनाव के दौरान विकास का ढोल बजाने वाले हुक्मरानों को शायद कभी रफीक नगर की याद नहीं आई जहां के खराब हालात अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है. एक तरफ हापुड़ को विकास की दिशा में ले जाने के लिए तमाम वादे और दावे कर रहे हैं लेकिन मोहल्ला रफीक नगर की यह तस्वीर होने से स्थानीय लोगों में हमेशा डर का माहौल बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह हमेशा दहशत के माहौल में जीने को मजबूर रहते हैं. विद्युत लाइन के लिए आज भी उचित व्यवस्था न होने से वह बेहद परेशान हैं.
































