मसाला फैक्ट्री से हवा में उड़ा पाउडर, वाहन चालकों की आंखों में लगी मिर्ची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर मौजूद बजाज शोरूम के बराबर में स्थित मसाला फैक्ट्री से रविवार की सुबह अचानक मसाला पाउडर हवा में उड़ने लगा जो आसपास मौजूद लोगों की आंखों में घुस गया और सभी की आंखों में जलन होने लगी। उन्हें आंखों में मिर्ची लगने लगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामला रविवार का बताया जा रहा है जब दिल्ली रोड पर स्थित एक मसाला फैक्ट्री से मसाला अचानक हवा में उड़ने लगा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीर की आंखों में मिर्ची लगने लगी। आपको बता दें कि इस दौरान यदि कोई वाहन सवार संतुलन खो बैठता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बाद सभी लोग एकत्र हुए और मसाला फैक्ट्री पर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 भी पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789




























