👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ के कुम्हारों को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड ने विद्युत चलित चाक वितरण करने का फैसला लिया है. इसके लिए 35 कुम्हारों को निशुल्क विद्युत चलित चाक और टूलकिट वितरित की जाएगी. इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं.
आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो जिसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इच्छुक आवेदक मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला शक्तिनगर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पर जाकर अपनी फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जमा कराकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit































