👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उर्वरक विक्रेताओं के लिए कृषि विभाग ने पीओएस मशीन का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। साथ ही निर्धारित दर पर किसानों को उर्वरक मिल सके इसके लिए विभाग ने किसानों से पीओएस मशीन से उर्वरक खरीद कर रसीद देने की अपील की है। बता दें कि जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जिलाधिकारी के सख्त आदेश हैं कि किसान उर्वरक की रसीद अवश्य लें। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं के लिए चेतावनी दी है कि यूरिया या अन्य उर्वरकों के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग या उरवर्क का भंडारण करते पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225





























