पोर्टल आईजीआरएस पर लम्बित शिकायतों का जल्दी निस्तारण करें










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी आइजीआरएस पोर्टल पर सभी लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह व अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्हें सचेत किया है कि जिन- जिन विभागों के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर जन सामान्य के शिकायती प्रकरण लंबित है, उनके संबंध में तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी विभाग के अधिकारी के द्वारा आइजीआरएस पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण में शिथिलता पाई गई तो उसे बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर अधिक शिकायतें पेंडिंग होने पर निर्देश दिए और कहा कि माह मार्च 2021 के अंत तक संबंधित विभागों द्वारा समस्त शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि उनकी कार्यकुशलता में शिथिलता पाए जाने पर आईजीआरएस पोर्टल में जनपद की रैंकिंग खराब प्रदर्शित हो रही है। अतः सभी ऐसे अधिकारी जिनके प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में है और जो प्रकरण लंबित हैं उनके निस्तारण की कार्यवाही माह के अंत तक सुनिश्चित की जाए। अन्यथा की स्थिति में उदासीन अधिकारियों के विरुद्ध शासन को उच्च स्तरीय कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया जाएगा। साथ ही सभी कार्यालय अध्यक्ष स्वयं भी अपने कार्यालयों से निस्तारित की गई शिकायतों का भौतिक सत्यापन जरूर कर ले। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करते समय उसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए यदि शिकायतकर्ता द्वारा मांगी गई शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई ना होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल पर जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। शिकायत के निस्तारण में शिथिलता ना दिखाएं साथ ही कार्यालय अध्यक्ष स्वयं शिकायत का भौतिक सत्यापन करें तथा शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण की गई शिकायत की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पोर्टल को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में उदासीनता दिखाने के कारण जनपद में आइजीआरएस पोर्टल की रैंक प्रभावित हो रही है अतः सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि शिकायतों का भौतिक सत्यापन करने के उपरांत ही निस्तारण की कार्रवाई की जाए। महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, उपजिलाधिकारीगण,तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!