हापुड,सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन ने मंगलवार को हापुड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती मनाई और संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंच कर श्रध्दासुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वे उनके आदर्शो पर चलेगे।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र गुर्जर और ईश्वर कुमारी सिसौदिया राष्ट्रीय सचिव महिला विंग के नेतृत्व में सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष एवं शशिगोयल के साथ सारिका सिरोही सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राकेश सिरोही संयोजक , ओमप्रकाश जिला महासचिव, महेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, विजय मित्तल नगर अध्यक्ष ,मनोज अग्रवाल ,दुर्गेश तौमर संयोजक, नीलम गुप्ता , धर्मेन्द्र चौधरी सुधीर त्यागी , मुनेश त्यागी ,प्रवीन सिंहल आदि शामिल रहे ने सहभागिता की।यात्रा में शामिल लोग नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे, भारत माता की जय हो, वन्दे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा।सभी ने शहीद स्तम्भ पर पहुंच कर नेता जी आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695


























