हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ की एक बैठक में फाउंडेशन का विस्तार कर नये पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये जिसमे ओम प्रकाश को नगर महामंत्री, कल्पना गर्ग को नगर उपाध्यक्ष, निशा जैन को उपाध्यक्ष नगर, रेनू गर्ग को नगर मंत्री, स्नेह लता को नगर महामंत्री,अनुराधा मित्तल को नगर सहमंत्री बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने की और संचालन फ़ाउंडेशन के ज़िला महासचिव सुंदर कुमार आर्य ने किया।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ ने जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये तैयार मसौदे पर कई सवाल उठाए। एकल बच्चा नीति पर अनेकों प्रलोभन देने का विरोध किया गया।
इस दौरान राजेंद्र सिंह, सुंदर कुमार आर्य और ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने संयुक्त रुप से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नियुक्ति पत्र प्रदान किए।


























