👁 0 views Views
आर्य समाज की संदेश यात्रा में शामिल हुई जनसंख्या फाउंडेशन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर हापुड की संदेश यात्रा में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में ईश्वर कुमारी सिसौदिया राष्ट्रीय सचिव महिला विंग एवं सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष , सारिका सिरोही सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राकेश सिरोही,कटार सिंह गुर्जर,शशि गोयल ज़िलाध्यक्ष महिला विंग हापुड़ ओमप्रकाश जिला महासचिव, दुर्गेश तौमर संयोजक ,धर्मेन्द्र चौधरी,पुष्पा देवी आर्या सहित अनेकों सदस्यों ने सहभागिता कर बढती आबादी के खतरों से आगाह किया और दो बच्चो का कानून बनाकर सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू करने की आवश्यकता बताई।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500































