हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में मंगलवार को विवो मोबाईल कम्पनी के लिये पूल कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया जा रह है जिसमें बी0काम0, बी0बी0ए0, बी0सी0ए0, बी0टेक0 एवं एम0बी0ए0 बैच 2021 एवं 2022 के छात्र सम्मिलित होंगे। विवो मोबाईल विश्व की एक प्रसिद्व मोबाईल कम्पनी है जो कि कैम्पस में छात्रों का लिखित, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार के बाद चयन करेगी। प्लेसमेंट हेड अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि वीवो कंपनी भारत में मोबाइल की बड़ी कंपनी है। इसमें छात्रों को नौकरी का जो अवसर मिल रहा है। उन्हें इसका लाभ लेना चाहिए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























