हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर के हालात इन दिनों बेहद खराब है जहां स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। यहां तालाब ओवरफ्लो व अटे होने के कारण सड़कों पर कीचड़ व गंदा पानी भरा रहता है। गांव में आवारा गोवंशो का भी आतंक है। यह बीमारियों का नया अड्डा बनता जा रहा है। हालात यह है कि यहां से निकलने वाले लोग, स्कूल के छात्र भी इस कीचड़ में निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान किए गए वादे सब हवा-हवाई हो गए। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536


























