हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार की सुबह 7:00 बजे 170 दर्ज किया गया जबकि सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 8:00 बजे 283 था। 24 घंटे में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आया है जो कि 100 से ज्यादा अंक गिरकर 170 रह गया जो कि मॉडरेट की श्रेणी में आता है। हालांकि हवा की सेहत में सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी लंग्स, अस्थमा, दिल के मरीजों, बच्चों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। संभावना है कि तेज हवा के कारण हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरा है।
हापुड़ की हवा सोमवार को 283 यानी खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में पहले से सुधार हुआ। हालांकि हवा की सेहत में अभी भी सुधार की जरूरत है। शून्य से 50 तक का एयर क्वालिटी इंडेक्स ही अच्छा माना जाता है। तो वहीं मौजूदा एयर क्वालिटी इंडेक्स इस बात को बताने के लिए काफी है कि हवा की सेहत कितनी प्रभावित है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































