हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा किए गए एक नेक कार्य की खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। पुलिस ने दिमागी बीमारी से परेशान एक महिला को 65 किमी दूर बैठे परिवारजनों तक पहुंचाया है जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
उत्तरी दिल्ली के सैक्टर-5 के क्षेत्र ओलम्बी कला की एक महिला जो दिमागी बीमारी से परेशान थी, रास्था भटक कर पैदल घूमते हुए हाफिजपुर क्षेत्र में पहुंच गई। पुलिस ने भटकी हुई महिला को देखकर भांप लिया और पुलिस महिला को थाने ले आई। पैरों में छाले देखकर तो पुलिस दंग रह गई। पहले प्राथमिक उपचार कराया फिर खाना खिलाया। जब महिला की मनोस्थिति ठीक हुई तो पुलिस परिवारजनों का पता कर उन्हें सूचित किया। दिल्ली से महिला के परिवारजन हाफिजपुर पहुंचे और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त कर महिला को साथ ले गए।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099



























