बदले जाएंगे लंबे समय से मोबाइल गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मी?










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुधवार को चार पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने निलंबित कर दिया। चारों पर भ्रष्टाचार का आरोप है जो हाईवे पर ट्रकों से अवैध उगाही कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों को निलंबित कर मामले की जांच एएसपी मुकेश कुमार मिश्र को सौंपी। साथ ही लंबे समय से मोबाइल गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बदलने के भी निर्देश दिए हैं।
एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि जो पुलिसकर्मी लंबे समय से मोबाइल गाड़ियों पर तैनात हैं उन्हें बदला जाए। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई दो वीडियो में मोबाइल गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए नजर आए जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली से जुड़े हेड कांस्टेबल चालक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, बाबूगढ़ थाने से जुड़े हेड कांस्टेबल बाबूराम तोमर, कॉन्स्टेबल मनमोहन को एसपी ने निलंबित कर दिया था।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

🔊 Listen to this पशु चोर को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पशु चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

🔊 Listen to this भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तरुढ़ होने पर जनपद हापुड़ के भाजपाई नोट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
error: Content is protected !!