
ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से पाया काबू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में स्थित मेन चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर बीती रात आग की चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर जलने लगा जिससे आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना पर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया और बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान बोरी डालकर आग पर काबू पाया।
मामला सोमवार की रात का है जब अचानक मेन चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बड़े ही सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया। उसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम पहुंची जिसने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























