
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशेष रूप से सजाया गया। देश भक्ति के गीतों पर पुलिसकर्मी खुद को झूमने से रोक ना सके। पुलिस कर्मियों ने देशभक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया। उन बलिदानियों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाबूगढ़ थाने में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात पुलिसकर्मी देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों ध्वजारोहण किया और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























