हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है। पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति से दो बीयर की मांग करने का आरोप है। सीओ गढ़मुक्तेश्वर की आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुख्य आरक्षी अनिल कुमार एक व्यक्ति से बीयर की मांग कर रहा है। वायरल वीडियो का मामला हापुड़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की संज्ञान में आया। कप्तान ने तुरंत मामले की जांच गढ़ क्षेत्राधिकारी को सौंप दी। गढ़ सीओ की आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी अन्य पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन न करें तथा गरीमा को बनाए रखें।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996



























