दिव्यांग मतदाता का सहारा बना पुलिसकर्मी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हमेशा अपने पुलिस का कड़ा और सख्त रवैया देखा है लेकिन मतदान के दिन पुलिस का एक अलग रूप नजर आया जहां पुलिसकर्मी मतदान केंद्र में पहुंचे दिव्यांग मतदाताओं का सहारा बने। यह तस्वीर हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल की है जहां एक दिव्यांग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा। ऐसे में एक सिपाही आगे आया और दिव्यांग को पोलिंग बूथ तक ले गया जिसके पश्चात दिव्यांग ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने भी मतदान के पर्व का हिस्सा बनने पर दिव्यांग की प्रशंसा की।
आपको बता दें कि मतदान के लिए महिलाओं, पुरुषों के साथ-साथ बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सभी से अपील कर रहे हैं कि वह भी मतदान में हिस्सा लें और शहर के विकास में अपना योगदान दे।




























