
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी 45 वर्षीय कमल वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। इसके लिए पुलिस टीम सीसीटीवी आदि की मदद ले रही हैं। फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम, सर्विलांस की सहायता से जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।
कौन है वह दो लोग:?
मामला मंगलवार की सुबह का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के जवाहरगंज निवासी 45 वर्षीय कमल वर्मा के घर सुबह करीब 9:00 के आसपास स्कूटी सवार दो लोग पहुंचे। मृतक कमल वर्मा के बेटे अक्षत वर्मा ने बताया कि वह उस समय घर पर सो रहा था। तभी दो लोग आए और उसके पिता को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सूचना मिली कि कमल अधमरी हालत में हापुड़ देहात क्षेत्र की एलएन रोड पर पड़े हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने कमल को मृत घोषित कर दिया।
प्रथम दृश्यट्या ऐसा प्रतीत होता है कि कमल वर्मा को पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया और सड़क किनारे गंभीर हालत में छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी है जो कि अपना फोन घर पर ही भूल गया था। जब दुकान मालिक ने फोन किया तो पता चला कि कमल दो अज्ञात लोगों के साथ गया है तभी कमल की मौत की जानकारी मिली। स्कूटी सवारों को दबोचने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जैसे ही कमल की मौत की जानकारी परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम छा गया। त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक करीब 30 वर्षों से एक सुनार की दुकान पर नौकरी करता था जो अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद से जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने में जुट गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























