हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की तलाशी भी ली गई। वाहनों के कागज चेक किए गए और जरूरत पड़ने पर चालान भी किए गए। शनिवार को व्यापारी के साथ हुई तीन लाख रुपए की लूट के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है।
आपको बता दें कि शनिवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर पर एक व्यापारी के साथ तीन लाख रुपए की लूट को बदमाशों ने अंजाम दिया था। बदमाश व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए थे। रविवार की सुबह फ्लाईओवर के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सड़क पर बैरिकेड लगाकर दरोगा महेंद्र पाल ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग की और इस दौरान आने-जाने वालों से पूछताछ की। जरूरत पड़ने पर सामान भी चेक किया और खामियां मिलने पर चालान किए। घटना के बाद जागी पुलिस अगर पहले से ही चेकिंग अभियान चलाती तो यह लूट रुक सकती थी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























