हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस अब जल्द ही टॉप 10 अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न घटनाओं में शामिल बदमाशों की पूरी कुंडली खंगाल रही है जिससे अपराधों पर लगाम कसी जा सके। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक की जिसमें पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। टॉप 10 अपराधियों के खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाए। अपराधियों को जल्द सजा दिलाई जाए और पुलिस अपनी कार्रवाई में गति लाएं। इस दौरान एएसपी सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए और जिले में किसी भी स्थिति में अपराध का ग्राफ ना बढ़े।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गढ़ मेले को संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























