पुलिस डीजे धारकों की कुंडली करेगी तैयार












पुलिस डीजे धारकों की कुंडली करेगी तैयार
हापुड, वि(ehapurnews.com):आगामी त्यौहार एवं अन्य कार्यक्रमों पर डीजे का संचालन किया जाता है, जिसके लिए डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी सभी जनपद थाना प्रभारियों को डीजे के नियमानुसार संचालन हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश देने के साथ ही डीजे धारक का रिकॉर्ड तैयार करने के आदेश दिए हैं।आदेश के अनुसार -सभी जनपदों में एक डीजे रजिस्टर बनाया जाय, जोकि हर थाने पर पृथक रहेगा।हर थाने पर डीजे रजिस्टर में समस्त डीजे ऑपरेटरों के नाम की सूची, मोबाइल नंबर तथा पूरा पता अंकित कर डेटाबेस तैयार करें।थाना स्तर पर और चैकी स्तर पर डीजे ऑपरेटरों की ब्रीफिंग कर दी जाए कि डीजे की ध्वनि के संबंध में निर्धारित मानकों का पालन करें तथा किसी भी दशा में कोई भी अश्लील एवं आपत्तिजनक गाना डीजे पर ना बजाया जाए।यदि पब्लिक यूपी-112 पर डीजे के संबंध में शिकायत करती है और डीजे का नाम भी बता देती है, तो कंट्रोल रूम के माध्यम से सीधे संबंधित डीजे की ध्वनि नियंत्रित करने को आदेशित किया जाए ताकि क्षेत्र/मोहल्ले में छात्र-छात्राओं को इससे पढ़ने में कोई असुविधा ना हो तथा वृद्ध/ बीमार आदि को भी कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या ना हो।सभी जनपदों में थाना स्तर पर समस्त डीजे रजिस्टर एक सप्ताह के अंदर तैयार कर लिए जाएं तथा सतर्क दृष्टि बरती जाए। होली से पहले रजिस्टर तैयार कर मीटिंग सुनिश्चित की जाए।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!