सिम्भावली में अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का चाबुक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने शनिवार को कस्बा के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया जिस कारण व्यापारियों व फुटपाथ वालों में हड़कम्प मचा रहा है।
थाना सिम्भावली के प्रभारी आशीष कुमार शनिवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए मैदान में उतरे और हरोड़ा मोड़, चौपला तथा हरोड़ा रोड पर दूर तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जिससे छोटे-बड़े व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें वरना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होने पर नागरिकों ने राहत महसूस की है।
VIDEO: हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M



























