पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस कार्यालय व थाना परिसरों में बुधवार को मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सम्प्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कर्मियों व कर्मचारियों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई जबकि हापुड़ पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी व थाना परिसरों में पुलिस प्रभारी निरीक्षक ने शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि वे देश की एकता, अखंडता व सम्प्रभुता बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य व दायित्वों का पालन करुंगा।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























