👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ सोमवार की रात क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंच पुलिसकर्मियों ने नागरिकों में मजबूत सुरक्षा-व्यवस्था का एहसास कराया।इस दौरान सभी कस्बा इंचार्ज व चौकी प्रभारीयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों से पुलिस ने कहा कि किसी को कहीं पर भी अगर किसी तरह की दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे कि पुलिस आवश्यक कदम उठा सके।



























