👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रि और रमजान के चलते जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट समेत पुलिस बल ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र की डिपो रोड, अंबेडकर रोड, मुख्य बाजार, बछलोता रोड़ आदि मार्गों पर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया।
































