
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों के आदेश पर बहादुरगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपी एईपीएस (आधार कार्ड के द्वारा) द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे। लोगों के बैंक खाते से नकदी निकलने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र ने दिल्ली के अमन विहार निवासी शनि शर्मा, प्रशांत शर्मा, जयपुर निवासी विजय शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने बताया कि शनि शर्मा गैंग का लीडर है। तीनों आरोपी गैंग बनाकर लोगों को एईपीएस के माध्यम से ठगते थे। बहादुरगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093




























