हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस ने सोमवार को बैंक, एटीएम बूथों के ईर्द-गिर्द चैकिंग अभियान चलाया और बैंक सुरक्षा व्यवस्था को परखा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाया गया।
सोमवार को पुलिस दल बैंक सुरक्षा को परखने के उद्देश्य से बैंकों पर पहुंचा। पुलिस दल ने सीसीटीवी व गार्ड सुरक्षा को परखा और बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं रहनी चाहिए।
पुलिस दल ने बैंक व एटीएम के ईर्द-गिर्द घूमने वाले संदिग्ध लोगों व बैंक ग्राहकों से भी कड़ी पूछताछ की और तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस बल को निर्देश दिया कि बैंक के आस-पास के क्षेत्र में नियमित चैकिंग की जाए और गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

































