हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को हुई चैन स्नैचिंग के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है जिसके बाद पुलिस ने गरुड़ वाहिनी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए.
हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने गरुण वाहिनी को दिशा निर्देश दिए और संदिग्धों से पूछताछ, क्षेत्र में गश्त करने, हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए. जरूरत पड़ने पर पूछताछ करने को कहा.
बता दें कि गरुण वाहिनी का गठन जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से किया है लेकिन इसके बाद भी हो रही वारदातों से लोग खफा हैं. ऐसे में गरुण वाहिनी की सक्रियता बेहद जरूरी है जिससे अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिल सके. इस दौरान हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह भी मौजूद रहे.




























