👁 5 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने नाईट कर्फ्यू व कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की कमर कस ली और पुलिस अधीक्षक ने जनपद हापुड़ के थानों के प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को गश्त करने और दोषी लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हापुड़ के सी.ओ. एस.एन. वैभव पांडे व शहर कोतवाल सुबोध कुमार सक्सेना की अगुवाई में पुलिस दल ने मुख्य मार्गों, बाजारों आदि में रात गश्त की और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुकद्दमें दर्ज किए गए। इसी प्रकार का अभियान धौलाना, पिलखुवा, सिम्भावली, गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ में भी चलाया गया।
हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632:

































