हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन भानू हापुड़ की टीम पिलखुआ में मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन देने जा रहे प्रतिनिधिमंडल सभा स्थल से पहले ही रोक लिया।सीओ धौलाना मोके पर आये औरअनुरोध किया कि आपका ञापन मुख्यमंत्री को अभी भेज देंगे। ज़िलाध्यक्ष पवन हूण ने फ़ैसला किया की ठीक है ज्ञापन को सीओ धोलाना को ज्ञापन देते है पुरी टीम ने सीओ धोलाना को ज्ञापन सौंप दिया
ज्ञापन में सिम्भावली शुगर मिल व बृजनाथपुर मिल पर 300 करोड़ बकाया पेमेंट व ब्याज तुरन्त दिलाया जाये , गन्ने का मूल्य लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य 450/- रूपये प्रति कुन्तल किया जाये , किसान की फसल सभी फसलों को सरकार द्वारा घोषित मूल्य पर ख़रीद की ज़िला स्तर पर की जाये , किसान का केसीसी कार्ड व्यापारियों की सीसी लिमिट की तरह केवल ब्याज जमा करके रिनयवल की जाये अब किसान को पूरा पैसा जमा करने के बाद ही केसीसी कार्ड रिनयुवल होता है जिसमें किसान का उतपीडन किया जाता है,
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रधान, ज़िलाध्यक्ष पवन हूण, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर, रवि भाटी, राधेलाल तयागी, मंगल गुर्जर, संजीव त्यागी,सुधाकर त्यागी. इशवर सिंह,कलवा गुर्जर,विनोद त्यागी भीमा गुर्जर आदि हाजिर थे।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी
🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…
Read more























