👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बुधवार की रात बाबूगढ़ के गांव छपकौली में जाकर पैदल गश्त की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. बता दें कि कावड़ यात्रा शुरू होने में एक हफ्ते का समय शेष है. ऐसे में देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ रात्रि में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. साथ ही व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों से बात की. कांवड़ मार्ग से गुजर कर मंदिर के आसपास के हालातों का जायजा भी लिया.



























