
टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लूट के मामले में जांच में जुटी थाना व एसओजी टीम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास हुई कार लूट की घटना के मामले में टीम का गठन किया है। थाना बाबूगढ़ पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम भी मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की बात कर रही है।
दिल्ली के रामनगर शाहदरा निवासी अभिषेक शर्मा किराए पर कार देने की कंपनी चलाते हैं। बिजनौर जनपद निवासी मोहम्मद रिजवान ने भी उनकी कंपनी में अपनी गाड़ी लगाई हुई थी। 31 जुलाई की देर शाम अभिषेक के पास कॉल आई कि एक महीने के लिए उन्हें किराए की गाड़ी चाहिए। अभिषेक उस समय देहरादून से दिल्ली के लिए कार से लौट रहे थे। आरोपी ने पीड़ित को बताया कि वह उसे मेरठ से गढ़ रोड पर नदी पुल पार करने के बाद सड़क पर मिल जाएगा।अभिषेक मौके पर पहुंचा दोनों लोग खड़े मिले। इसके बाद उन्होंने कार की टेस्ट ड्राइव करने की बात कही और कार में बैठे। कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने गाड़ी को जंगल के रास्ते मोड़ दिया। अभिषेक ने जंगल में जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया और उपेड़ा में स्थित पेट्रोल पंप के पास गाड़ी से अभिषेक को फेंक कर फरार हो गए। जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने 112 कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की टीम लगी हुई है। पुलिस को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तार कर गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































